englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-14
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-14

भूत काल - Past Tense

Past Perfect Continuous Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ और लगातार जारी रहा था। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
सकारात्मक वाक्य में 'Had Been' और वर्ब की पहली फॉर्म के साथ 'Ing' लगाया जाता है।

Note:

1. ऐसे वाक्यों में लगातार समय का प्रयोग आना आवश्यक है। अगर लगातार समय का प्रयोग नही होता है तो ऐसे वाक्यों को हम Past Continuous Tense के वाक्य कहते हैं।

Rule : Subject + Had + Been + Verb (1st Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining (.)

उदाहरण
मैं 20 दिनों से इस संस्थान से संस्कृत सीख रहा था। I had been learning Sanskrit from this institute for 20 days.
शान्तुर तुम्हारा इंतजार नौ बजे से कर रहा था। Shantur had been waiting for your Since nine o'clock.
जब से वह आई वह अपनी माँ की मदद कर रही थी। She had been helping to her mother since she came.

Past Perfect Continuous Tense - Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ और लगातार जारी रहा था। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
नकारात्मक वाक्य में 'Not' को 'Had' तथा 'Been' के बीच में लगाते है।

Rule : Subject + Had + Not + Been + Verb (1st Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining (.)

उदाहरण
रोहित दिसंबर से पढ़ाई नहीं कर रहा था। Rohit had not been studying since December.
ट्रेन चार घंटे से नहीं चल रही थी। The train had not been running for four hours.
आप सोमवार से जिम नहीं जा रहे थे। You had not been going to the gym since Monday.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-14-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.