englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-50
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-50

Keep on / Go on / Carry on (K/G/C/ on)

जब कोई काम लगातार होता रहता है तो ऐसे वाक्यो को हम 'Keep on / go on / carry on' की मदद से अनुवाद करते हैं।

Use of K/G/C on in Imperatives

K/G/C on वाले वाक्यों में वर्ब की फर्स्ट फॉर्म में 'Ing' जोड़ा जाता है।

Keep on addressing the public. जनता को संबोधित करते रहो।
Go on addressing the public. जनता को संबोधित करते रहो।
Carry on addressing the public. जनता को संबोधित करते रहो।

Keep on / Go on / Carry on (K/G/C on) में से कोई भी एक का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन ज्यादातर 'Keep on' का प्रयोग किया जाता है।

Rule - K/G/C on + Verb (1st Form) + Ing + Object (.)

Examples
Keep on shouting. चिल्लाते रहो।
Keep on reading. पढ़ते रहिए।
Carry on arguing. बहस करते रहिए।
Keep on doing pranayam daily. रोजाना प्राणायाम करते रहें।
Keep on revising your lessons on alternate days. अपने पाठों हर दूसरे दिन दोहराते रहो रहें।
Don't keep on pursuing this profession. इस पेशे के पीछे मत लगे रहो।
Don't keep on drinking. पीते मत रहो।

Use of K/G/C on in Present Tense

Rule - Subject + K/G/C on + Verb (1st Form) + Ing + Object (.)

Note : Tenses में 'keep/go/carry' के साथ 's/es' टेन्स के नियमानुसार लगाया जाता है।

Examples
He keeps on sleeping during office hours also. वह ऑफिस के समय भी सोता रहता है।
Few guides keep on fooling the tourists. कुछ गाइड पर्यटकों को बेवकूफ बनाते रहते हैं।
She keeps on talking on mobile while driving. वह गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर बात करती रहती है।
Kavita keeps on counselling Riju to be serious. कविता गंभीर होने के लिए रिजु को सीख देती रहती है।
Riju keeps on taking everything lightly. रिजु सब कुछ हल्के में लेता रहता है।
My boss keeps on reading newspaper all the time. मेरे बॉस हर समय अखबार पढ़ते रहते हैं।

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-50-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.