englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> ELC-3rd Day-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



ELC-3rd Day

Present Indefinite Tense -Interrogative And Interrogative-Negative

Present Indefinite Tense -Interrogative And Interrogative-Negative की हिन्दी में पहचान: वाक्यों के अंत में 'ता है', 'ती है', 'ते है' का प्रयोग होता है। प्रश्नात्मक वाक्य के आरंभ में 'क्या' का प्रयोग आवश्यक है और प्रश्नात्मक-नकारात्मक वाक्य में शुरू में 'क्या' के साथ वाक्य में 'नही' का प्रयोग भी आवश्यक है। Present Indefinite Tense का उपयोग वर्तमान समय में होने वाली क्रियाओं, शाश्वत सत्य, सामान्य सत्य, आदतों, दैनिक दिनचर्या क्रियाओं और निकट भविष्य के नियोजित कार्यों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
प्रश्नात्मक वाक्य - Do /Does से वाक्य का आरम्भ होता है। प्रश्नात्मक-नकारात्मक वाक्य भी Do /Does से आरम्भ होता है और 'Not' को क्रिया पहले लगाते हैं। दोनो प्रकार के वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?)लगाया जाता है।

Present indefinite tenses are used to express actions occurring in present-time, eternal truths, common truths, habits, daily routine actions and planned near future actions.
Interrogative sentence - Starts with Do/Does. Question Mark (?) is affixed at the end of sentence in place of Full Stop.
Interrogative & Negative sentence - Starts with Do/Does and 'Not' is added just before the 'Verb (1st form)'. Question Mark (?) is affixed at the end of sentence in place of Full Stop.

Rule of Present Indefinite Tense - Interrogative And Interrogative-Negative

Type of Sentence Rule
Interrogative Do/Does + Subject + Verb (Ist form) + Object + (?)
Interrogative-Negative Do/Does + Subject + not + Verb (Ist form) + Object + (?)

Present Indefinite Interrogative वाक्य में, हम 'Do/Does' से वाक्य शुरू करते हैं और 1st फॉर्म ऑफ वर्ब का उपयोग करते हैं। 'Does' third-person singular subject के साथ आता है और 'Do' अन्य सभी के साथ आता है।

In the Present Indefinite Interrogative sentence, We start sentence with 'Do/Does' and use 1st form of verb. 'Does' comes with a third-person singular subject and 'Do' comes with all others.


Examples:
क्या पक्षी रोज नही चहचहाते हैं? Do birds not chirp daily?
क्या वे मुझसे सहमत है? Do they agree with me?
क्या आप मुझे प्यार करते हैं? Do you love me?
क्या वह भी आपसे प्यार करता है? Does he also love you?
क्या वह अपनी पत्नी को मारना चाहता है? Does he want to kill his wife?
क्या वर्षा ऋतु में रोज बरसात होती है? Does it rain daily in the rainy season?
क्या शुभि रोड़ पर कार चलाती है? Does Shubhi drive a car on the road?
क्या वह गार्डेन में दौड़ती है? Does she run in the garden?
क्या बच्चा सुबह सोता है? Does the child sleep in the morning?
क्या तुम अँग्रेज़ी का अख़बार पढ़ते हो? Do you read English newspaper?
क्या मैं तुम्हारा कहना नही मानता हूँ? Do I not obey you?
क्या वह मुझसे दूर नही भागती है? Does she not run away from me?
क्या वह क्रिकेट नही खेलती है? Does she not play cricket?
क्या तुम उसके जन्मदिन पर छुट्टी नही लेते हो? Don't you take leave on her birthday?
क्या तुम विदेश जाना पसंद नही करते हो? Don't you like to go abroad?
क्या वह पहाड़ों पर चढ़ना पसंद नही करती है Doesn't she like to climb on hills?
क्या वे तुम्हे ग़रीब लोगों की मदद करने को कहते हैं? Do they ask you to help poor people?
क्या तुम आधी रात को अंगूर खाना पसंद करते हो? Do you like eating grapes at midnight?
क्या वह अपने बाथरूम में पढ़ना पसंद करती है? Does she like to study in her bathroom?
क्या वह दूसरे कर्मियों की सहायता नही करता है? Doesn't he support other workers?

Page Links : See >> Current Page ELC-3rd Day-P2 >> Next Page

1 2 3 4 5 6

Links to English Learning Course Lessons (ELC) ...Click to View/Hide


 
Home : Sitemap : Privacy : Feedback

All Rights are reserved.