englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-1

वर्तमान काल - Present Tense

टेन्स तीन प्रकार के होते हैं:
1 वर्तमान काल - Present Tense
2 भूत काल - Past Tense
3 भविष्य काल - Future Tense

हर टेन्स के चार प्रकार होते हैं:
1 Indefinite Tense
2 Continuous Tense
3 Perfect Tense
4 Perfect Continuous Tense

वर्तमान काल - Present Tense

Present Indefinite Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान: हिन्दी में प्रेज़न्ट इऩ्डेफिनेट टेन्स की पहचान - वाक्य के अन्त में 'ता है', 'ती है', 'ते है', का प्रयोग होता है। वर्तमान समय के एक्शन को बताने के लिए, डेली रुटीन और हमेशा होनेवाले एक्शन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है

Rule : Subject + Verb (First Form) + e/es + Object (.)

Subject : वाक्य का लगभग पहला शब्द सब्जेक्ट होता है।

Verb : जिस शब्द के अंत में 'ना' का प्रयोग हो उसे हम Verb कहते हैं जैसे पढ़ना, लिखना, सोना आदि। Verb की तीन फॉर्म होती है जैसे पढ़ाना की तीन फॉर्म इस प्रकार है:

First Form Second Form Third Form
पढ़ाता है पढ़ाया पढ़ाया था
Teach Tought Tought

जब हिन्दी के वाक्य में Verb के अंत में 'ना' का प्रयोग हो तो हम Verb से पहले 'to' का प्रयोग करते हैं जैसे:
लिखना - to write
देखना - to see

Note:

प्रेज़ेंट इंडेफिनेट में Verb के साथ 's या es' का प्रयोग तभी करते हैं जब हमारे वाक्य का सब्जेक्ट Third Person Singular हो।
First Person - केवल I (मैं) और We (हम)
Second Person - केवल You (आप)
Third Person - I. We और You को छोड़कर दुनिया की बाकी सारी चीज़ें

Singular - केवल एक चीज़
Plural - दो या दो से अधिक चीज़ें

Page Links : See >> Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-1-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.