englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-24
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-24

Rule of 'ING'

Rule One जब किसी Verb के अंत वाले Alphabet से एकदम पहले अगर एक स्वर-vowel का प्रयोग हो तो ऐसे वर्ब में 'Ing' लगाते समय अंत वाले Alphabet को double करके 'Ing' लगाते हैं -
Dig - Digging
Run - Running
Swim - Swimming

Rule Two जब किसी वर्ब के आखरी Alphabet से पहले एक से ज़्यादा vowel का प्रयोग हो तो ऐसे वर्ब के अंत में केवल 'Ing' लगाते हैं। ऐसे अवस्था में उपर वाला Rule One लागू नही होता है।
Lead - Leading
Cheat - Cheating
Meet - Meeting

Rule Three जब किसी वर्ब के आखरी Alphabet से पहले एक vowel हो किंतु आखरी Alphabet x, y या w हो तो भी उपरिलिखित Rule One लागू नही होता है। अपितु वर्ब के तुरंत बाद केवल 'Ing' जोड़ दिया जाता है।
Play - Playing
Box - Boxing
Draw - Drawing

Rule Four जब किसी वर्ब का आखरी Alphabet 'e' हो तो 'e' को काटकर 'Ing' लिखा जाता है।
Write - Writing
Rise - Rising
Fire - Firing

Rule Five उपर वाले सभी Rules लगभग 95% लागू होते हैं. जिन 5% वर्ब पर यह नियम लागू नही होते हैं उनकी आपको अपनी डाइयरी में एक लिस्ट बनानी चाहिए।
Open - Opening
Dye - Dyeing
Lie - Lying

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-24 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.