englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-3

वर्तमान काल - Present Tense

Present Indefinite Tense - Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'ता है', 'ती है', 'ते है', का प्रयोग होता है और वाक्य के आरम्भ में "क्या" का प्रयोग आवश्यक है। वर्तमान समय के एक्शन को बताने के लिए, डेली रुटीन और हमेशा होनेवाले एक्शन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
प्रश्नात्मक वाक्य में Do /Does से वाक्य का आरम्भ होता है और वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Do/Does + Subject + Verb (First Form) + Object + Question Mark (?)

क्या आप अंग्रेज़ी सीखना चाहते हैं?

Do you want to learn English?

इस वाक्य में Subject Third Person Singular नही है इसलिए 'Do' का प्रयोग हुआ है। Verb के अंत में 'ते है' (चाहते है) का प्रयोग हुआ है। जिस वाक्य में Verb के अंत में 'ना' का प्रयोग हो तो उसके पहले 'to' का प्रयोग करते हैं इसलिए Verb सीखना से पहले 'to' का प्रयोग हुआ है।

उदाहरण
क्या वह कापी खरीदने जाता है? Does he go to buy a copy?
क्या कनिका पुणे में रहती है? Does Kanika live in Pune?
क्या वह झूठ बोलती है? Does she tell a lie?
क्या लड़कियों नाचना पसंद करती है? Do girls love to dance?

Present Indefinite Tense - Interrogative and Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'ता है', 'ती है', 'ते है', का प्रयोग होता है और वाक्य के आरम्भ में 'क्या' का प्रयोग और वाक्य के बीच में 'नही' का प्रयोग आवश्यक है। वर्तमान समय के एक्शन को बताने के लिए, डेली रुटीन और हमेशा होनेवाले एक्शन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य में Do /Does से वाक्य का आरम्भ होता है और 'Not' को क्रिया शब्द की पहली फॉर्म से पहले लगाते हैं। वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Do/Does + Subject + Not + Verb (First Form) + Object + Question Mark (?)

क्या आप अंग्रेज़ी सीखना चाहते हैं?

उदाहरण
क्या आपके पिताजी इस दफ़्तर में काम नही करते हैं? Does your father not work in this office?
क्या आप वेदिका की मदद नही करते हैं? Do you not help Vedika?
क्या आप टेन्स दोहराते नही हैं? Do you not revise the tenses?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-3 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.