englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-10
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-10

भूत काल - Past Tense

बीते या गुज़रे हुए समय को Past टेन्स कहते हैं।

Past Indefinite Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान :वाक्य के अन्त में 'आया', 'गया', 'लिया', 'दिया', 'पढ़ा' आदि का प्रयोग होता है। एक्शन या कार्य जो कुछ समय पहले ही पूर्ण हुआ हो या घटित हुआ हो, पास्ट इन्डेफिनेट टेन्स के अन्तर्गत आता है।
सकारात्मक वाक्य में मेन वर्ब की 2nd फॉर्म का प्रयोग होता है।

Note:

1. ऐसे वाक्यों में समय का प्रयोग हो भी सकता है और नही भी जैसे -
(i)वह चला गया। (ii) वह तीन बजे चला गया।

2. कई बार वाक्य के अंत में आया है, आया था, गया है, गया था, लिखा है, लिखा था, पढ़ा है, पढ़ा था, आदि का प्रयोग होता है। इस प्रकार के वाक्यों में अगर समय का प्रयोग हो तो वह Past Indefinite कहलाता है अन्यथा लिया है, दिया है, आया है, चुका है वाले वाक्य Present Perfect टेन्स कहलाते हैं तथा लिया था, दिया था, आया था, आदि वाले वाक्य Past Perfect टेन्स कहलाते हैं।

अतः जिन वाक्यों के अंत में आया है, आया था, लिया है, लिया था, आदि का प्रयोग हो तो Past Indefinite टेन्स के लिए उन वाक्यों में समय का प्रयोग आना आवश्यक है। आइए इसे निम्न वाक्यों की सहायता से समझते हैं:

मैंने खाना खा लिया। - Past Indefinite Tense
मैंने खाना खा लिया है। - Present Perfect Tense
मैंने तीन बजे खाना खा लिया। - Past Indefinite Tense
मैंने तीन बजे खाना खा लिया है। - Past Indefinite Tense
मैंने तीन बजे खाना खा लिया था। - Past Indefinite Tense
मैंने खाना खा लिया था। - Past Perfect Tense

Rule : Subject + Verb (2nd Form) + Object (.)

उदाहरण
प्रशांत क्लब से आ गया। Prashant came from club.
अव्यन क्लब से 5 बजे आ गया है। Avyan came from club at 5 c'clock.
मैंने तुम्हारे भाई को जून में पढ़ाया था। I taught your brother in June.
अद्वय चार बजे सोया है। Advay slep at four o'clock.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-10-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.