englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-12
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-12

भूत काल - Past Tense

Past Continuous Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान : :वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। यह भूतकाल के समय में लगातार जारी रहे कार्य को व्यक्त करता है।
सकारात्मक वाक्य में 'Was / Were' का प्रयोग होता है और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ 'Ing' लगाया जाता है।

Note:

ऐसे वाक्यों में समय का प्रयोग तो हो सकता है लेकिन लगातार समय का प्रयोग नही होना चाहिए। अगर लगातार समय का प्रयोग हो गया तो उन वाक्यों को हम Past Perfect Continuous कहते हैं।

Rule : Subject + Was/Were + Verb (1st Form) + Ing + Object (.)

Note:

Was = I तथा Third Person Singular के साथ 'was' लगाते हैं।
Were = बाकी सब के साथ 'were' लगाते हैं।

उदाहरण
मैं कुछ सोच रहा था। I was thinking something.
अनय स्कूल जा रहा था। Anay was going to school.
बच्चे क्लास रूम में शोर कर रहे थे। The children were making noise in the class room.
वह दीवार पर पेंटिंग कर रहा था। He was painting on the wall.

Past Continuous Tense - Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। यह भूतकाल के समय में लगातार जारी रहे कार्य को व्यक्त करता है।
नकारात्मक वाक्य में वर्ब से पहले 'Not' लगाते हैं बाकी सब कुछ पासिटिव सेन्टेन्स की तरह रहता है।

Rule : Subject + Was/Were + Not + Verb (1st Form) + Ing + Object (.)

उदाहरण
डॉली स्कूल नहीं जा रही थी। Dolly was not going to school.
मैं खाना नहीं बना रहा था। I was not cooking.
पूनम कपड़े नहीं धो रही थी। Poonam was not washing clothes.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-12-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.