englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-4

वर्तमान काल - Present Tense

Present Continuous Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है। प्रेज़न्ट कन्टीन्युअस टेन्स में कार्य या एक्शन वाक्य बोलने के समय निरंतर जारी रहता है।
सकारात्मक वाक्य में 'Is / Are / Am' का प्रयोग होता है और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ 'Ing' लगाया जाता है।

Note:

ऐसे वाक्यों में समय का प्रयोग हो सकता है, वाक्य बोलते समय क्रिया लगातार जारी रहती है लेकिन लगातार समय का प्रयोग नही होना चाहिए। जैसे:

मेरे पिताजी सोमवार (या कल) आ रहे हैं। (इस वाक्य में समय का प्रयोग तो है लेकिन लगातार समय का प्रयोग नही है।)
मेरे पिताजी अख़बार पढ़ रहे हैं। (इस वाक्य में वक्ता के वाक्य बोलने के समय पढ़ने की क्रिया लगातार जारी है।)
मेरे पिताजी दो घंटे से अख़बार पढ़ रहे हैं। (इस वाक्य में पढ़ने की क्रिया गत समय (दो घंटे से) से जारी है अर्थात लगातार समय का प्रयोग हुआ है)।

ऐसे वाक्यों में अगर लगातार समय का प्रयोग हो तो उन वाक्यों को हम Present Perfect Continuous Tense कहते हैं।

Rule : Subject + Is/Are/Am + Verb (First Form) + Ing + Object (.)

Note:

Is = Third Person Singular के साथ लगते हैं।
Am = I के साथ लगते हैं।
Are = बाकी सब के साथ लगाते हैं।

उदाहरण
मेरे पिताजी रविवार को आ रहे हैं। My father is coming on Sunday.
आप कुछ सोच रहे हैं। You are thinking something.
मैं आपका इंतजार नहीं कर रहा हूं। I am not waiting for you.

Present Continuous Tense

- Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है और वाक्य के बीच में 'नही' का प्रयोग आवश्यक है। प्रेज़न्ट कन्टीन्युअस टेन्स में कार्य या एक्शन वाक्य बोलने के समय निरंतर जारी रहता है।
नकारात्मक वाक्य में वर्ब से पहले 'Not' लगाते हैं बाकी सब कुछ पासिटिव सेन्टेन्स की तरह रहता है।

Rule : Subject + Is/Are/Am + Not + Verb (First Form) + Ing + Object (.)

उदाहरण
वे लंदन नहीं जा रहे हैं। They are not going to London.
हम आपको अंग्रेजी नहीं सिखा रहे हैं। We are not teaching you English.
वेदिका अपनी गुड़िया कनिका को नहीं दे रही है। Vedika is not giving her doll to Kanika.
वेदिका मुस्कुरा नहीं रही है। Vedika is not smiling.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-4 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.