englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-26
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-26

Use of Let

Let का प्रयोग दो प्रकार से होता है:-

पहला : इसमें वाक्य "आओ / आइए हम......करें" वाले वाक्य होते हैं।

Rule : Let + Us + Verb (1st form) + Object (.)

Note: इस प्रकार के वाक्यों में Let us की शॉर्ट फॉर्म Let's का प्रयोग करते हैं।

आओ हम देश की सेवा करें।
Let's serve the country.

आओ हम पिक्चर इकट्ठे देखने चलें।
Let's go to see the picture together.

आइए इस विषय पर बात करें।
Let's talk on this topic.

दूसरा : इस प्रकार के वाक्यों में "मुझे / उसे......यह / वह करने दो / दीजिए" वाले वाक्य होते हैं।

Rule : Let + Subject + Verb (1st form) + Object (.)

मुझे आराम करने दो।
Let me rest.

काव्या को स्कूल जाने दो।
Let Kavya go to school.

उसे बोलने दो।
Let him speak.

Note : नेगेटिव वाक्यों में 'Do not' का प्रयोग Let से पहले करते हैं।

उसे रोने मत दो
Do not let her cry.

उसे खेलने मत देना।
Do not let him play.

मुझे मत जाने दो।
Don't let me go.

समर को टीवी देखने न दें।
Don't let Samar watch TV.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-26 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.