englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-5

वर्तमान काल - Present Tense

Present Continuous Tense

- Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है और वाक्य में 'क्या' का प्रयोग आवश्यक है। प्रेज़न्ट कन्टीन्युअस टेन्स में कार्य या एक्शन वाक्य बोलने के समय निरंतर जारी रहता है।
प्रश्नात्मक वाक्य - 'Is / Are / Am' वाक्य के शुरु में आता है और वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Is/Are/Am + Subject + Verb (First Form) + Ing + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या मेरा भाई हॉकी खेल रहा है? Is my brother playing hockey?
क्या मैं कड़ी मेहनत नहीं कर रहा हूँ? Am I not working hard?
क्या वे ताजमहल देखने जा रहे हैं? Are they going to see Tajmahal?
क्या अद्वय अपना खिलौना वेदिका को दे रहा है? Is Advay giving his toy to Vedika?

Present Continuous Tense

- Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है। प्रेज़न्ट कन्टीन्युअस टेन्स में कार्य या एक्शन वाक्य बोलने के समय निरंतर जारी रहता है। लगातार जारी रहता है।
प्रश्नात्मक वाक्य और नकारात्मक वाक्य में 'Is / Are / Am' वाक्य के शुरु में आता हैऔर वर्ब से पहले 'Not' लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Is/Are/Am + Subject + Not + Verb (First Form) + Ing + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या राजू कहानी की किताब नहीं पढ़ रहा है? Is Raju not reading the story book?
क्या मैं हँस नहीं रहा हूँ? Am I not laughing?
क्या आप अपने बेटे को पिकनिक पर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं? Are you not permitting your son to go on picnic?
क्या बिल्ली दूध नहीं पी रही है? Is the cat not drinking milk?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-5 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.