englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-35
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-35

Active and Passive Voice

अभी तक हमने एक्टिव वॉइस के वाक्यों को सीखा है समझा है। एक्टिव वॉइस मैं एक्टिव का अर्थ ही यह दर्शाता है कि कर्ता एक्टिव है और कर्ता सक्रिय रूप से क्रिया को करता हुआ दिखाई देता है। पैसिव वॉइस में पैसिव का अर्थ ही है निष्क्रिय अर्थात क्रिया को सक्रिय रूप से करते हुए नही दिखाया जाता अपितु क्रिया को कर्ता के द्वारा करते हुए दिखाया जाता है। एक उदाहरण देखते हैं -
1. कृष्ण ने कंस को मारा। 2. कंस कृष्ण के द्वारा मारा गया।
पहले वाक्य में कर्ता कृष्ण है ऑब्जेक्ट कंस है और क्रिया मारना है। यह वाक्य दिखा रहा है कि कर्ता ने क्रिया को सीधे संपन्न किया। दूसरे वाक्य में कर्ता कृष्ण ऑब्जेक्ट के स्थान पर है और मारने की क्रिया ऑब्जेक्ट अर्थात कृष्ण द्वारा की जा रही है। दोनो वाक्यों में क्रिया कृष्ण के द्वारा ही संपन्न हो रही है परंतु प्रथम वाक्य में वह सीधे क्रिया करते हुए दिखते हैं और दूसरे वाक्य में क्रिया उनके द्वारा होती दिखाई गई है।

दोनो वाक्यों में क्रिया कृष्ण कर रहे हैं। अब दोनो वाक्यों से कृष्ण को हटाकर वाक्य देखते हैं।
1. कंस को मारा। 2. कंस मारा गया।
पहले वाक्य को पढ़ते ही सवाल उभरता है - किसने? किसने कंस को मारा?
दूसरे वाक्य को पढ़ते ही सवाल उठता है - किसके द्वारा? किसके द्वारा कंस मारा गया?

Active Voice की पहचान - क्रिया संपन्न की - जब वाक्य को पढ़ते ही सवाल उभरे कि 'क्रिया किसने संपन्न की? (Who?)' तो वह Active Voice का वाक्य है।

Passive Voice की पहचान -क्रिया संपन्न हुई - जब वाक्य को पढ़ते ही सवाल उभरे कि 'क्रिया किसके द्वारा संपन्न हुई? (by Whom?)' तो वह Passive Voice का वाक्य है।

Passive Voice

Passive Voice में Subject वर्ब का कार्य नही करता है बल्कि वर्ब का कार्य किसी और के द्वारा किया जाता है। अतः जिन वाक्यों में इस अर्थ में 'द्वारा' लिखा हो या छिपा हो तो उन वाक्यों को हम Passive Voice के वाक्य कहते हैं। जैसे -

अंग्रेज़ी टीचर द्वारा पढ़ाई जाती है। (इसमें वर्ब का कार्य 'पढ़ना' सब्जेक्ट स्वयं नही कर रहा है बल्कि उसके द्वारा कराया जा रहा है।)
राम को हैरानी हुई - (सवाल उठता है- किसके द्वारा?) - इसमें 'द्वारा' छिपा हुआ है।
लेटर लिखा गया।- किसके द्वारा - सीमा द्वारा
घर सजाया जा रहा है। - किसके द्वारा - पापा द्वारा
घर पापा द्वारा सजाया जा रहा है।

शालिनी काम करती है। - Active Voice शालिनी के द्वारा काम किया जाता है। - Passive Voice

वह दूध पी चुका है। - Active Voice दूध उसके द्वारा पिया जा चुका है। - Passive Voice

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-35-P1 >> Next Page

1 2 3


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.