englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-35-P3
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-35

Active and Passive Voice

Present / Past Indefinite Tense

Active से Passive Voice बनाने का Rule :

ऑब्जेक्ट को सब्जेक्ट बनाओ + Is/Are/Am/Was/Were + Verb (3rd form) + By + सब्जेक्ट को ऑब्जेक्ट बनाओ

Note : अगर वाक्य में एक से ज़्यादा ऑब्जेक्ट है तो हम किसी भी ऑब्जेक्ट को सब्जेक्ट बना सकते हैं। आसानी के लिए वर्ब से एकदम बाद वाले ऑब्जेक्ट को सब्जेक्ट बनाओ। नीचे दिए गए तीनो उदाहरण के वाक्यों में दो ऑब्जेक्ट है और दोनो अलग अलग ऑब्जेक्ट को सब्जेक्ट बनाकर Passive Voice के वाक्य बनाए गए हैं:

Past Indefinite Tense

Active Voice Passive Voice
1. Mohan gave Manjula a smart mobile. A smart mobile was given to Manjula by Mohan.
मोहन ने मंजुला को एक स्मार्ट मोबाइल दिया। एक स्मार्ट मोबाइल मंजुला को मोहन द्वारा दिया गया
Mohan gave Manjula a smart mobile. Manjula was given a smart mobile by Mohan.
मोहन ने मंजुला को एक स्मार्ट मोबाइल दिया। मंजुला को मोहन द्वारा एक स्मार्ट मोबाइल दिया गया
2. She gave rose petals to Manjula. Manjula was given rose petals by her.
उसने मंजुला को गुलाब की पंखुड़ियाँ दीं। मंजुला को उसके द्वारा गुलाब की पंखुड़ियाँ दी गईं।
She gave rose petals to Manjula. Rose petals were given to Manjula by her.
उसने मंजुला को गुलाब की पंखुड़ियाँ दीं। गुलाब की पंखुड़ियाँ उसके द्वारा मंजुला को दी गईं।

Note : Active से Passive Voice बनाते समय जिस ऑब्जेक्ट को हम सब्जेक्ट बनाते हैं, हेल्पिंग वर्ब उसी के अनुसार प्रयुक्त होती है। अर्थात् यदि सब्जेक्ट एकवचन है, तो सहायक क्रिया एकवचन होती है और यदि सब्जेक्ट बहुवचन है तो सहायक क्रिया भी बहुवचन प्रयुक्त होती है। देखिए उपरोक्त Past Indefinite टेन्स का दूसरा वाक्य - जब सब्जेक्ट 'मंजुला - एकवचन' को बनाया तो हेल्पिंग वर्ब 'was' का प्रयोग हुआ है और जब सब्जेक्ट 'गुलाब की पंखुड़ियों - बहुवचन' को बनाया तो हेल्पिंग वर्ब 'were' का प्रयोग हुआ है।

Active Voice Passive Voice
This college punishes naughty boys. Naughty boys are punished by this college.
यह कॉलेज शरारती लड़कों को सजा देता है। शरारती लड़कों को इस कॉलेज द्वारा दंडित किया जाता है।
Dr Gupta gives free medicines to poor people. Free medicines is given to poor people by Dr Gupta.
डॉ गुप्ता गरीब लोगों को मुफ्त दवा देते हैं। डॉ गुप्ता द्वारा गरीब लोगों को मुफ्त दवा दी जाती है।
Does Anay not like Kavya? Is Kavya not liked by Anay?
क्या अनय काव्या को पसंद नहीं करता है? क्या काव्या अनय द्वारा पसंद नही की जाती है?
She bought a new umbrella. A new umbrella was bought by her.
उसने एक नई छतरी खरीदी। एक नई छतरी उसके द्वारा खरीदी गई।
Kavya helped Anay in school. Anay was helped by Kavya in school.
काव्या ने स्कूल में अनय की मदद की। स्कूल में काव्या द्वारा अनय की मदद की गई।
Samar gave a flower to Ankit. A Flower was give by Samar to Ankit.
समर ने अंकित को एक फूल दिया। समर द्वारा अंकित को एक फूल दिया गया।

Note : हम Passive Voice का तब भी प्रयोग करते हैं जब जब सब्जेक्ट के बारे में उल्लेख करने की जरूरत ना हो या सब्जेक्ट का पता ना हो।

बिना सब्जेक्ट के उदाहरण वाक्य
Kansa was killed. कंस मारा गया।
I am surprised. मैं आश्चर्यचकित हुआ हूँ।
Letters were written. पत्र लिखे गए।
My car is repaired. मेरी गाड़ी की मरम्मत हुई है।
They were misguided. उन्हें गुमराह किया गया।
She is impressed. वह प्रभावित हुई है।

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-35-P3 >> Next Lesson

1 2 3


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.