englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-19
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-19

Double Past Tense in One Sentence

हिन्दी में पहचान : एक ही वाक्य में एक अधूरा और एक पूरा वाक्य आए और दोनों भूतकाल के हों।

जब एक वाक्य में भूतकाल के दो वाक्य आ जाए तो अधुरे वाक्य को पास्ट इन्डेफिनेट टेन्स के रूल से बनाते हैं और पूरे वाक्य को पास्ट टेन्स के उस रूल से बनाते हैं जिस टेन्स में वह वाक्य दिया हुआ हो।

जैसे - जब मैं स्टेशन पहुंचा, तो ट्रेन पहले ही रवाना हो चुकी थी।
When I reached the station, the train had already departed.


इस वाक्य में अधुरा वाक्य है "जब मैं स्टेशन पहुंचा" - इसे पास्ट इन्डेफिनेट टेन्स के रुल से बनाया है।
पूरा वाक्य है " ट्रेन पहले ही रवाना हो चुकी थी"। यह वाक्य पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का है अतः इसे पास्ट पर्फेक्ट टेन्स के रूल से बनाया है।

Note:

जब दो पास्ट टेन्स के वाक्य एक वाक्य में हो, हम पहले अधुरा वाक्य लिख सकते हैं या पहले पूरा वाक्य लिख सकते हैं। जब अधुरा वाक्य पहले लिखा जाता है तो अधुरे वाक्य के अंत में कोमा (,) का प्रयोग करते हैं। पूरे वाक्य को पहले लिखना अच्छी अँग्रेज़ी माना जाता है।

जैसे उपर वाले वाक्य को इस प्रकार भी लिख सकते है:-
ट्रेन पहले ही रवाना हो चुकी थी जब मैं स्टेशन पहुंचा।
The train had already departed when I reached the station.

उदाहरण
जब हम कार से जयपुर जा रहे थे तो बूंदाबांदी हो रही थी। It was drizzling when we were going to Jaipur by car.
अद्वय सो रहा था जब हम उसके घर गए। Advay was sleeping when we went to his home.
आरॅव के आगरा जाने से पहले अंकल दिल्ली वापस आ गए थे। Uncle had come back to Delhi before Arav went to Agra.
नेहा ने लंदन जाने से पहले सारी शॉपिंग कर ली थी। Neha had done all shopping before she went to London.
जब वर्तिका उठी, मधुर पहले ही नहा चुकी थी। When Varkika got up, Madhur had already taken a shower.
जब वह सिनेमा हॉल पहुंची, फिल्म पहले ही शुरू हो चुकी थी। When she reached the cinema hall, the film had already begun.
क्या करण के स्कूल पहुंचने से पहले ही गेट कीपर ने दरवाजा बंद कर दिया था? Had the gate keeper already closed the door before Karan reached the school?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-19 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.