englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-13
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-13

भूत काल - Past Tense

Past Perfect Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया था', 'गया था', 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे' आदि का प्रयोग होता है। पास्ट परफेक्ट टेंस का उपयोग साधारणतया भूतकाल की किसी क्रिया/घटना से पहले की अन्य क्रिया/घटना का वर्णन करने के लिए किया जाता है और दोनो घटनाएं एक वाक्य में आती है। भूतकाल की ये दोनो क्रिया/घटना एक-दूसरे से संबंधित हैं और एक क्रिया/घटना दूसरी क्रिया/घटना से पहले पूरी हो चुकी होती है। पहले पूर्ण हुई क्रिया के लिए हम पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग करते हैं। बाद वाली क्रिया/घटना के लिए हम पास्ट इंडेफिनेट का प्रयोग करते हैं।
सकारात्मक वाक्य में 'Had' का प्रयोग वर्ब की तीसरी फॉर्म के साथ होता है।

Note: First person, Second person, Third person singular-plural सभी के साथ Helping Verb 'Had' लगाते हैं।

Rule : Subject + Had + Verb (3rd Form) + Object (.)

उदाहरण
मैंने पहले ही अखबार पढ़ लिया था। I had already read the newspaper.
अव्यन ने समर को लंदन आने का न्योता दिया था। Avyan had invited Samar to come to London, when he came to India.
हम तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दे चुके थे। We had reported the theft to the police before our neighbour came.

Past Perfect Tense - Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया था', 'गया था', 'चुका था', 'चुकी थी', 'चुके थे' आदि का प्रयोग होता है। पास्ट परफेक्ट टेंस का उपयोग साधारणतया भूतकाल की किसी क्रिया/घटना से पहले की अन्य क्रिया/घटना का वर्णन करने के लिए किया जाता है और दोनो घटनाएं एक वाक्य में आती है। भूतकाल की ये दोनो क्रिया/घटना एक-दूसरे से संबंधित हैं और एक क्रिया/घटना दूसरी क्रिया/घटना से पहले पूरी हो चुकी होती है। पहले पूर्ण हुई क्रिया के लिए हम पास्ट पर्फेक्ट टेन्स का प्रयोग करते हैं। बाद वाली क्रिया/घटना के लिए हम पास्ट इंडेफिनेट का प्रयोग करते हैं।
नकारात्मक वाक्य में 'Not' को हेल्पिंग वर्ब -Had के बाद और वर्ब की तीसरी फॉर्म से पहले लगाते हैं।

Rule : Subject + Had + Not + Verb (3rd Form) + Object (.)

उदाहरण
मैंने पहले इस रहस्य का खुलासा नहीं किया था। I had not disclosed this secret to you before.
मेरे पहुँचने से पहले वह ऑफिस नहीं गई थी। She had not gone to the office before I reached.
जब भिखारी आया, तो आपके पालतू कुत्ते ने नहीं भौंका था। When the beggar came, your pet dog had not barked.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-13-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.