englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-29
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-29

W-Family

What | Which | When | Where | Who | Whom | Whose | Why | How

प्रश्न पूछने के लिए W-family के उपरिलिखित शब्दों का प्रयोग होता है और इन शब्दों के अभाव में अंग्रेज़ी वार्तालाप संभव ही नही है। W-family के प्रश्नवचक वाक्य बनाने के लिए निम्न Steps को समझें:

Step-1 : W-family के Interrogative वाक्य बनाते समय सबसे पहले उसे Simple टेन्स में बनाओ।

Step-2 : बाद में उसे Interrogative टेन्स में बदलो।

Step-2 : फिर उसके आरंभ में W-Family का शब्द लगाओ।

इन steps को समझने के लिए एक उदाहरण लेते हैं। हमे वाक्य बनाना है - आप लंदन कब गए। यहां प्रश्न करने वाला शब्द 'कब' है जिसका अनुवाद W-family शब्द 'When' से होगा। अब वाक्य उपरिलिखत steps के अनुसार बनाते है:

Step-1 - आप लंदन गए। - You went to London.

Step-2 - क्या आप लंदन गए? - Did you go to London?

स्टेप-3 - कब आप लंदन गए? - When did you go to London?

Note: W-family के शब्द सकारात्मक-नकारात्मक वाक्यों के बीच में भी प्रयुक्त होते हैं।

Meaning & Uses of W-Family Words

आइए W-family के प्रत्येक शब्द के मोटे तौर पर अर्थ को उदाहरणों के साथ समझते हैं:

What : क्या (किसी बात के लिए)

उदाहरण
What did I tell you yesterday? मैंने कल आपको क्या कहा था?
You have not understood what I told you yesterday. आप समझ नहीं पाए हैं कि मैंने कल आपको क्या कहा था।
What is she doing? वो क्या कर रही है?

Which : कौन सा / कौन सी (किसी चीज़ के लिए)

उदाहरण
Which is your book? आपकी किताब कौन सी है?
The book which you bought today is very good. आज आपने जो पुस्तक खरीदी है, वह बहुत अच्छी है।
Which is your favourite flower? आपका पसंदीदा फूल कौन सा है?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-29-P1 >> Next Page

1 2 3


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.