englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-22
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-22

It and There

आमतौर पर It का अर्थ 'यह' तथा There का अर्थ 'वहां' होता है परन्तु It व There का प्रयोग Subject के न होने पर परिचयात्मक शब्द (Introductory word) के रूप में भी किया जाता है।

Use of It

Note-1

Subject की अनुपस्थिति में परिचय कराने वेल शब्द के रूप में इसका प्रयोग होता है. जैसे - सात बजे हैं। (Subject के बिना अनुवाद होता - Seven o'clock जो की उचित नही जान पड़ता है अतः ऐसे वाक्यों में It की सहायता ली जाती है और अनुवाद होगा - It is seven o'clock.

उदाहरण
दस बजे हैं। It is ten o'clock.
आज ठण्ड है। It is cold today.
आज धूप निकली है। It is sunny today.
आज हवा बह रही है। It is blowing today.
झुलसाने वाली गर्मी है। It is scorching heat.

Note-2

जब हमें Gender (लिंग) का ज्ञान न हो तो हम It का प्रयोग करते हैं जैसे - चींटी, कीड़े आदि के लिंग का ज्ञान नही होता है इसलिए इन्हें It से ही संबोधित किया जाता है। मनुष्य के बच्चे का अगर सेक्स मालूम न हो तो उसे भी It से संबोधित किया जाता है।

उदाहरण
यह एक चींटी है। It is an ant.
यह एक सांप है। It is a snake.
यह एक पक्षी है। It is a bird.
यह एक रेंगने वाला जन्तु है। It is a reptile.
यह एक लड़का है या एक बच्ची है? Is it a boy or a baby girl?

Note-3

जब किसी चीज़ पर बल देना हो (emphasise करना हो) तो भी हम It का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण
यह आप ही हैं, जिन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा था। It is you who told me to keep quiet.
यह वह स्थान है जहाँ हम पहली बार मिले थे। It is the place where we met for the first time.
क्या यह वही नर्स है जो मेरी माँ की सेवा कर रही थी? Is it the same nurse who was serving my mother?
यह बिस्तर पर जाने का समय है। It is time to go to bed.
मुझे वहाँ पहुँचने में आधा घंटा लगेगा। It will take me half an hour to reach there.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-22-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.