englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-8

वर्तमान काल - Present Tense

Present Perfect Continuous Tense

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ हो, लगातार जारी है और वाक्य बोलते समय तक पूर्ण नही हुआ हो। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
सकारात्मक वाक्य -'Has/Have Been' और वर्ब की फर्स्ट फॉर्म के साथ 'Ing' लगाया जाता है।

Note:

ऐसे वाक्यों में लगातार समय का प्रयोग होना आवश्यक है। अगर लगातार समय का प्रयोग नही होता है तो उन वाक्यों को हम Present Continuous Tense के वाक्य कहते हैं।

Rule : Subject + Has/Have + Been + Verb (Ist Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining (.)

Note:

'For' का प्रयोग हम अनिश्चित समय के लिए करते हैं।
'Since' का प्रयोग हम निश्चित समय के लिए करते हैं। इसे निम्नलिखित तालिका में स्पष्ट किया है:

For (अनिश्चित समय) Since (निश्चित समय)
पांच घंटे, दो घंटे, एक घंटा, आदि तीन बजे से, दस बजे से, आदि
पांच दिन से, सात दिनों से, आदि रविवार से, शुक्रवार से, आदि
आठ महीने से, दो महीने से, आदि मार्च से, जून से, आदि
एक साल से, दस साल से, आदि 1964 से, 1964 से, 1987 से, आदि
बहुत समय से - For a long time. बहुत समय से - Since long
- - - - - - Since yesterday, since tomorrow, since day after tomorrow
- - - - - - Since morning, since night, since evening, since noon, since afternoon
- - - - - - Since birth, since beginning, since then, since when
उदाहरण
वह सुबह से खेल रहा है। He has been playing since morning.
मंजुला शाम 7 बजे से रसोई में खाना बना रही है। Manjula has been cooking in the kitchen since 7 pm.
काव्या तीन घंटे से अपना होमवर्क कर रही है। Kavya has been doing her homework for three hours.
हम 2014 से कुछ पैसे दान कर रहे हैं। We have been donating some money since 2014.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-8-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.