englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-2

वर्तमान काल - Present Tense

अपना, अपनी, अपने

हिदी में प्रयोग होने वाले अपना, अपनी, अपने के लिए अँग्रेज़ी में Subject को देखते हुए अलग अलग शब्द का प्रयोग करते हैं:

अगर सब्जेक्ट I है तो My लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट We है तो Our लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट You है तो Your लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट He/Raju/कोई नाम है तो His लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट She/Seeta/कोई नाम है तो Her लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट They है तो Their लिखेंगे
अगर सब्जेक्ट It है तो Its लिखेंगे

Note:

स्थान के बाद जब भी come/go का प्रयोग हो तो come या go के बाद अपनी तरफ से 'to' का प्रयोग करते हैं। केवल दो चार शब्द ही ऐसे हैं जिनके बाद 'to' का प्रयोग नही करते हैं। वह शब्द हैं - Home / Abroad / Here / There.

Present Indefinite Tense - Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'ता है', 'ती है', 'ते है', का प्रयोग होता है और वाक्य के बीच में 'नही' का प्रयोग आवश्यक है। वर्तमान समय के एक्शन को बताने के लिए, डेली रुटीन और हमेशा होनेवाले एक्शन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
नकारात्मक वाक्य में Do Not/Does Not का प्रयोग क्रिया शब्द की पहली फॉर्म के साथ होता है।

Rule : Subject + Do/Does + Not + Verb (First Form) + Object (.)

Note:

- Does केवल तब लगते हैं जब Subject Third Person Singular हो।
- Do बाकी सब के साथ लगाते हैं।
- Does का प्रयोग करने के बाद Verb के साथ 's/es' नही लगाते हैं।

उदाहरण
रजनी इतवार को स्कूल नही जाती है. Rajni does not go to school on Sunday.
हम आपको हिन्दी नही सिखाते हैं. We do not teach you Hindi.
रजत इस स्कूल में रोज सुबह अंग्रेज़ी नही सीखता है. Rajat does not learn English in this school daily in the morning.
हम करोल बाग में नही रहते हैं. We do not live in Karol Bagh.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-2 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.