englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-41
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-41

The Participle

Participle क्या हैं : Participle वर्ब का रूप है जो क्रिया शब्द को बदलकर बनता है जैसे - laugh से laughing.
Participle वाक्य में Adjective का कार्य करता है अर्थात नाउन का वर्णन करता है इसलिए इसे Verbal Adjective भी कहते हैं।

Participle तीन प्रकार के हैं -
(1) Present Participle (2) Past Participle (3) Perfect Participle

Present Participle

Present Participle वर्ब की फर्स्ट फॉर्म में 'Ing' लगाकर बनाया जाता है। यह किसी कार्य का जारी रहना दर्शाता है।

उदाहरण
भौंकने वाले कुत्ते शायद ही कभी काटते है। Barking dogs seldom bite.
तोता उड़ता हुआ आया। The parrot came flying.
उसका व्यवहार मुझे परेशान कर रहा है। His behaviour is irritating.
हमने औरत को मरते देखा। We saw the woman dying.
उसने नल चलता हुआ छोड़ दिया। He left the tap running.
मैंने उसे ऑफिस से निकलते हुए देखा। I saw him leaving the office.
एक लुढ़कते हुए पत्थर मत बनो। Don't be a rolling stone.

Note : Present Participle उन दो वाक्य को जोड़ने में भी प्रयोग होता है जिनकी क्रियाओं में शीघ्रता का आभास हो (quickness in actions)।

उदाहरण
मैंने उसकी मौत की खबर सुनी। मैं उसके घर गया। I heard the news of his death. I went to his house.
उसकी मौत की खबर सुनकर मैं उसके घर गया। Hearing the news of his death, I went to his house.
चोर ने पुलिस वाले को देखा। वह भाग गया। The thief saw the policeman. He ran away.
पुलिसकर्मि को देखकर चोर भाग गया। Seeing the policeman the thief ran away.
मैं घर पहुँचा। मैंने उसे इंतजार करते हुए पाया। I reached at home. I found him waiting.
घर पहुँचने पर मैंने उसे इंतज़ार करते पाया। On reaching home I found him waiting.

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-41-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.