englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-9

वर्तमान काल - Present Tense

Present Perfect Continuous Tense - Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ हो, लगातार जारी है और वाक्य बोलते समय तक पूर्ण नही हुआ हो। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
प्रश्नात्मक वाक्य में 'Has/Have' से शुरु होता है। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Note:

वाक्यों को प्रश्नात्मक बनाने के लिए Has/Have को Subject से पहले लिखते हैं.

Rule : Has/Have + Subject + Been + Verb (Ist Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या वह सुबह से अखबार पढ़ रहा है? Has he been reading the newspaper since morning?
क्या माली दो घंटे से पौधों को पानी दे रहा है? Has the gardener been watering the plants for two hours?

Present Perfect Continuous Tense - Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा है', 'रही है', 'रहे हैं' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ हो, लगातार जारी है और वाक्य बोलते समय तक पूर्ण नही हुआ हो। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य में 'Has/Have' से शुरु होता है। 'Not' को 'Been' से पहले लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Note:

नकारात्मक और प्रश्नात्मक वाक्य बनाने के लिए Has/Have को Subject से पहले लिखते हैं तथा Not को Subject और Been के बीच में लगाते हैं।

Rule : Has/Have + Subject + Not + Been + Verb (Ist Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या मैं दिल्ली में जन्म से नहीं रह रहा हूँ? Have I not been living in Delhi since birth?
क्या वह लड़का पिछले सोमवार से आपको तंग नहीं कर रहा है? Has that guy not been teasing you since last Monday?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-9 >> Next Lesson

संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.