englishkitab
An easy Way to learn English
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-7

वर्तमान काल - Present Tense

Present Perfect Tense

- Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया है', 'गया है', 'गई हैं', 'लिया है', 'चुका है', 'चुकी है', 'चुके हैं' आदि का प्रयोग होता है। एक्शन जो अभी हाल ही में घटा हो या पुरा हुआ हो, प्रेज़न्ट पर्फेक्ट टेन्स के अन्तर्गत आता है।
प्रश्नात्मक वाक्य में 'Has/Have' से शुरु होता है। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Has/Have + Subject + Verb (3rd Form) + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या आपने उसे बुलाया है? Have you called him
क्या वह डॉक्टर से मिलने गया है? Has he gone to the doctor?
क्या सभी छात्रों ने अपनी फीस जमा कर दी है? Have all students submitted their fees?
क्या मंत्री ने अपना भाषण दिया है? Has the Minister delivered his speech?

Present Perfect Tense

- Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'आया है', 'गया है', 'गई हैं', 'लिया है', 'चुका है', 'चुकी है', 'चुके हैं' आदि का प्रयोग होता है। एक्शन जो अभी हाल ही में घटा हो या पुरा हुआ हो, प्रेज़न्ट पर्फेक्ट टेन्स के अन्तर्गत आता है।
प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य - 'Has/Have' से शुरु होता है और वर्ब की तीसरी फॉर्म से पहले 'Not' लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Has/Have + Subject + Not + Verb (3rd Form) + Object + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या वह होटल में नहीं सोया है? Has he not slept in the hotel?
क्या पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित नहीं किया है? Has the police not controlled the mob?
क्या हमने उसे हमारे आने की सूचना नहीं दी है? Have we not informed him of our arrival?
क्या बढ़ई ने हमारी कुर्सी की मरम्मत नहीं की है? Has the carpenter not repaired our chair?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-7-P1 >> Next Page

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.