englishkitab
An easy Way to learn English
Englishkitab >> Learning Course >> brief-course >> BC-Lesson-14-P2
Sitemap
Index of englishkitab.com



अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-14

भूत काल - Past Tense

Past Perfect Continuous Tense - Interrogative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ और लगातार जारी रहा था। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
प्रश्नात्मक वाक्य 'Had' से शुरु होता है। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Had + Subject + Been + Verb (1st Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या आप दो रातों से जाग रहे थे? Had you been awaking for two nights?
क्या ड्राइवर सुबह 4 बजे से गाड़ी चला रहा था? Had the driver been driving since 4 AM?
क्या आपके पिता 2014 से इस कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे थे? Had your father been working as a professor in this college since 2014?

Past Perfect Continuous Tense - Interrogative & Negative

हिन्दी में टेन्स की पहचान : वाक्य के अन्त में 'रहा था', 'रही थी', 'रहे थे' का प्रयोग होता है। एक्शन जो भूतकाल में शुरु हुआ और लगातार जारी रहा था। लगातार समय का प्रयोग आवश्यक है।
प्रश्नात्मक और नकारात्मक वाक्य 'Had' से शुरु होता है। 'Not' को 'Been' से पहले लगाते हैं। वाक्य के अन्त में फुल स्टाप (.) के स्थान पर प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

Rule : Had + Subject + Not + Been + Verb (1st Form) + Ing + Object + For/Since + Time + Remaining + Question Mark (?)

उदाहरण
क्या वह दो सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रही थी? Had she not been going to office for two weeks?
क्या तीन घंटे से बारिश नहीं हो रही थी? Had it not been raining for three hours?
क्या काव्या लंबे समय से शास्त्रीय नृत्य नहीं सीख रही थीं? Had Kavya not been learning classical dance for a long time?
क्या वह कुछ हफ्तों से कोई दवा नहीं ले रही थी? Had she not been taking any medication for few weeks?

Current Page : अंग्रेज़ी सीखने का शॉर्ट कोर्स - लेसन-14-P2 >> Next Lesson

1 2


संक्षिप्त कोर्स लेसन के लिंक ...Click to View/Hide

 

All Rights are reserved.